फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children could not tell the quantity used...BEO expressed displeasure

Sant Kabir Nagar News: मात्रा का प्रयोग नहीं बता पाए बच्चे...बीईओ ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Aug 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children could not tell the quantity used...BEO expressed displeasure
- प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय अमिहा की जांच
विज्ञापन

- शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बीईओ नाथनगर अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय अमिहा की जांच की। इस दौरान अध्ययन कर रहे बच्चे मात्रा प्रयोग और धारा प्रवाह पढ़ने के तरीके में फेल हो गए, जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षिकाओं को डेढ़ महीने की मोहलत देते शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से बात कर शिक्षिकाओं की खामियों को सुनकर बयान दर्ज किए।
बीईओ अरुण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने उनसे मौखिक रूप से शिकायत की थी। बताया गया कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन चलाते रहते हैं। सही ढंग से पठन-पाठन कार्य नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका का स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन


बीईओ अरुण सिंह ने बताया की सोमवार को शिकायत की जांच के लिए वह विद्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणो की मौजूदगी में जांच शुरू हुई। प्रधानाध्यापक सुनीता देवी, सहायक अध्यापिका सुमन चौधरी, शिक्षा मित्र किरन उपस्थित रहीं। चालीस बच्चे पंजीकृत थे। बताया कि कक्षा एक से तीन के बच्चे मात्रा प्रयोग नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइया चंद्रावली देवी और बदामा देवी ने बताया कि मीनू के अनुसार बच्चों के लिए फल आया था वितरण नहीं हुआ था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की। बताया कि शैक्षिणक गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। शिक्षकों से रोजाना छात्र उपस्थिति, पढ़ाई और मध्याह्न भोजन सहित अन्य रिपोर्ट को वाट्सएप पर भेजने की बात कही है।
इस दौरान ग्राम प्रधान राम किशुन पाल, शिक्षक हरि प्रकाश पाठक, बीडीसी राजकुमार, अमर नाथ, अमित कुमार, राजन कुमार, रतिभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed