फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   child died in road accident

हादसे में घायल मासूम की उपचार के दौरान मौत

Thu, 30 Jan 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड चार पटेल नगर में बाइक की ठोकर से हुई मासूम की मौत की खबर सुनकर रोते बि - फोटो : KHALILABAD
हादसे में घायल मासूम की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

- हरिहरपुर से नाथनगर को जाने वाली सड़क पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में बुधवार को हुए हादसे में घायल ढाई वर्षीय मासूम की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजन गमगीन हैं। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड चार के पटेल नगर निवासी तेरसु राजभर का ढाई साल का पुत्र शिवांसु अपनी मां चांदनी के साथ बुधवार को सुबह 11 बजे अपने घर की ओर जा रहा था। हरिहरपुर से नाथनगर को जाने वाली सड़क पर एएनएम सेंटर से करीब सौ मीटर की दूरी पर जैसें ही पहुंचा उसी दौरान पीछे से गुजरी बाइक ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मासूम का स्वेटर बाइक में फंस गया और वह बाइक के साथ कुछ दूर तक घिसट गया। जिसकी वजह से उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोग मासूम को सीएचसी नाथनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। शाम तीन बजे के करीब मासूम की तबियत अचानक बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा। आनन-फानन में मासूम को लेकर उसकी मां चांदनी लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल खलीलाबाद इलाज के लिए पहुंची। जहां रात में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। सूचना पर हरिहरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाइक सहित चालक को थाने ले गई। शिवांसु की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की मां ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

0000000
बेटे की मौत से मां बेसुध
हरिहरपुर। हादसे में नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर चार पटेल नगर निवासी ढाई वर्षीय मासूम शिवांसु की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। चार भाई बहनों में सबसे छोटा ढाई साल का मासूम शिवांसु घर का दुलारा था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां चांदनी बेटे की मौत के सदमे में सुधबुध खो बैठी है। भाई और बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता तेरसु रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। परिजन मृतक के पिता के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed