फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chief Minister's arrival in Dhanghata today, preparations complete

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में मुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियां पूरी

Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's arrival in Dhanghata today, preparations complete
संतकबीरनगर/ लोहरैया। जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवांरी गांव स्थित प्राचीन बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासनिक अमला अलर्ट है। आवागमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस बीच डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप मीना ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की बाबत जानकारी ली। मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान धनघटा विधानसभा को विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय है। बसवांरी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में पंडाल का निर्माण करा लिया गया है, जबकि हेलीपैड का निर्माण कार्य भी देर शाम तक पूर्ण करा लिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। कहीं भी कोई कमी न रह जाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र के जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जा रही है तथा रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, विद्युत निगम, जल निगम तथा अन्य विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर डटे हुए हैं। प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

000000000000000000000
मुख्यमंत्री करेंगे 65 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैजूनाथ धाम शिव मंदिर आगमन पर धनघटा विधान सभा क्षेत्र में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसमें विधान सभा क्षेत्र धनघटा में 17 कार्यों का लोकार्पण होने की संभावना है, जबकि 48 कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री कुल 65 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed