{"_id":"65e36dcaf5fc49177a029d87","slug":"chief-minister-inaugurated-10-annapurna-bhavan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110641-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री ने 10 अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री ने 10 अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण
Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
- लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर सीएम योगी का लाइव संबोधन सुना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रदेश के 1100 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण शनिवार को किया। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। यह आयोजन खलीलाबाद के बरईपार पैठान में किया गया। जिले में कुल 10 अन्नपूर्णा भवनों की प्रतीकात्मक चाबी कोटेदारों को सांसद प्रवीण निषाद ने सौंपी।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दूरदर्शी व व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में आधुनिक तकनीकी का उपयोग का ही परिणाम है कि आज सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति मान-सम्मान के साथ रोटी, कपड़ा और मकान की चिंता किए बिना खुशहाली से जीवन यापन कर रहा है। सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शितापूर्ण व योजनाबद्ध तरीके से पहुंचा रही है।
सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों से विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने से संबंधित फीडबैक भी जाना। वहीं सीडीओ संत कुमार ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में लाभार्थी विकास भवन स्थित संबंधित कार्यालय से भी बिना किसी संकोच से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर आनंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, बीडीओ बिरेंद्र मणि त्रिपाठी, एआरओ सुनीता, सप्लाई निरीक्षक अभय नारायण, प्रधान पूनम भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।