{"_id":"688fa1253ef66d75460cd2e7","slug":"chhoti-sarauli-and-nedula-banjaria-road-will-be-cc-construction-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136487-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छोटी सरौली और नेदुला-बंजरिया मार्ग होगा सीसी, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छोटी सरौली और नेदुला-बंजरिया मार्ग होगा सीसी, निर्माण शुरू
Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
छोटी सरौली से जाने वाला मार्ग जिसको बनाया जाएगा सीसी रोड
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की दो सड़कों को सीसी रोड बनाया जाएगा। इस पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें छोटी सरौली मार्ग तथा नेदुला-बंजरिया मार्ग शामिल हैं। पालिका प्रशासन ने कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएंगी। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
शहर के छोटी सरौली मोहल्ले में आने-जाने वाला मार्ग कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई थी। जिसके कारण लोगों को आने- जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने मार्ग के सीसी रोड बनाने की पहल की है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मार्ग को सीसी रोड बनाने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है।
मार्ग पर गिट्टियां बिछाई जा रही हैं, जल्द ही कार्य पूर्ण कराने का प्रयास है। इस मार्ग के बनने से छोटी सरौली मोहल्ले के लोगों के साथ ही इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मोहल्ले में रहने वाले आशुतोष कुमार, पंकज कुमार आदि ने बताया कि मार्ग को सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू होने से समस्या दूर होगी और आना-जाना आसान होगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ खलीलाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग के नेदुला चौराहे से बंजरिया जाने वाले मार्ग को सीसी रोड बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें एक तरफ नाला का निर्माण भी शामिल है। वर्तमान समय में नाला का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है।
अब सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को शहर में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही शहर में जाम की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। कारण यह है कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों की आवाजाही इस मार्ग पर बढ़ेगी,जिससे शहर की मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा। इस क्षेत्र के निवासी संजय कुमार, हमीदुल्लाह आदि ने बताया कि सड़क बनने से काफी राहत मिलेगी।