फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath festival with Nahay-Khay from today

Sant Kabir Nagar News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से

Fri, 17 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival with Nahay-Khay from today
मगहर में आमी नदी के ​िककिनारे  छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेते अ​धिशासी अ​धिकारी और अन्य।
संतकबीरनगर। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को खरना के बाद निराजल व्रत रखकर रविवार की शाम पोखरे और नदियों के किनारे खड़ी होकर महिलाएं सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगी। सोमवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। छठ पर्व के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं। तरह-तरह के फल मौजूद है। महिलाएं खरीदारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में चार दिनों तक चलने वाले इस छठ पर्व के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं। छठ पर्व में लगने वाले अन्य सामान की बिक्री बढ़ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास पोखरा, पक्का पोखरा, शुगर मिल आदि जगहों पर पोखरे की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है और समापन 20 नवंबर को होगा। शहर के पोखरों की साफ-सफाई करा दी गई है। इसके साथ ही लोगों ने वेदी भी बना ली है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

00
छठ पूजा का सही समय
ज्योतिषाचार्य सुजीत ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को छठ पूजा होती है। छठ पूजा का पहला दिन 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। 18 नवंबर को खरना है। 19 नवंबर को छठ पूजा में सूर्यास्त के समय सायं काल 5:21 बजे नदियों और पोखरे में जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर को सुबह 6:30 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed