फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath festival: Devotees gathered on the banks of ponds and rivers, offered Arghya to the setting sun.

छठ पर्व : पोखरों व नदियों के तट पर में उमड़े श्रद्धालु, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित

Mon, 20 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 20 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Devotees gathered on the banks of ponds and rivers, offered Arghya to the setting sun.
मगहर आमी नदी के तट पर अस्ताचलगामी  सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लगी व्रती महिलाओं की भीड़।
संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया। सूर्योपासना के चार दिवसीय महाव्रत के तीसरे दिन नए परिधान और आभूषणों से सज-धजकर व्रती महिलाएं डलिया में पूजन सामग्री भरकर नंगे पांव नदी-पोखरों की ओर चल पड़ीं। उनके पीछे उत्साह और उमंग से लबरेज परिवार के सदस्य चल रहे थे। रास्ते भर कांच ही बांस के बहंगिया....और.... सुनिलेहु अरज हमार हे छठ मइया ...आदि गीत गूंजते रहे। पूजा स्थल पर पहुंच कर पहले से बनी वेदी के आगे आराधना शुरू कर दी गई। श्रद्धालुओं की भीड़ से नदी-सरोवर के घाट ठसाठस हो गए थे।
विज्ञापन

जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर जाते दिखे, घुटने भर पानी में खड़ी महिलाओं ने सहयोगी की मदद से फल और पूजन सामग्री की डलिया हाथ में ले ली। दूसरे हाथ से अपने केश को लेकर अर्घ्य देना शुरू की। पूजा में रत महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा के बाद किनारे घाट पर गन्ने के मंडप तले वेदी बनाकर छठ माता की पिंडी बनाकर उनकी अच्छत, फूल, सिंदूर आदि से पूजन की, आरती उतारी और नैवेद्य के रूप में नारियल, फल, फूल, मिठाई, ठेकुआ आदि अर्पित किया और मनोवांछित वरदान मांगा। इस दौरान नगर पालिका के कर्मी, पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे। खलीलाबाद में कोतवाली के उत्तर पोखरे पर और शुगर मिल के कृत्रिम सरोवर पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कोतवाली स्थित पक्का पोखरा पर पहुंच कर व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन

00
अस्तांचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया

बखिरा। छठ पर्व के दौरान रविवार की शाम क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने भंगेश्वरनाथ स्थिति नवनिर्मित पोखरे पर पहुंच कर पूरी निष्ठा व आस्था से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही पुत्र की लंबी उम्र की कामना कीं। व्रती महिलाए बाबा भंगेश्वरनाथ मंदिर के निकट नवनिर्मित पोखरे में विधिवत पूजा अर्चन करके पूजा सामग्री चढ़ाई। महिलाओं ने मां छठ परमेश्वरी की आराधना कीं। व्रती महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के साथ ही परिवार के लिए मंगल कामना कीं। अस्ताचलगामी सूर्य को प्रणाम करके पोखरे में दीपक जलाकर पुनः आराधना कीं। पोखरे से घर लौटने पर कई व्रतियों ने कोसी भरने का अनुष्ठान किया। कोसी पर पूरी रात दीपक जल रहा। पुनः भोर में स्नान आदि के बाद पोखरे पर आकर अर्घ्य देने के लिए उगते सूर्य का इंतजार किया जाएगा। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा होगा। इस दौरान राजू कसेरा, राजेश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- नाथनगर ब्लाॅक के विभिन्न घाटों पर हुआ आयोजन

धनघटा। छठ पूजा पर्व रविवार को नाथनगर क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ महिलाओं ने छठ पूजा स्थलों पर विधि-विधान के साथ छठ मइया की पूजा की। पूजा स्थलों पर बने घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
ब्लाॅक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शामिल महुली में महा छठ समिति के अध्यक्ष महेश यादव की देखरेख में भव्य आयोजन हुआ। रंगबिरंगी छटा बिखरती लाइट सिस्टम अलग छटा बिखेर रहा था। अगल-बगल गांव से बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने पूजा की। महिलाओं के जरूरत के हिसाब से हर व्यवस्था कराई गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था काफी सख्त थी। छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजारों में भी पूरे दिन काफी रौनक रही। इस मौके पर संतोष जायसवाल, कमलेश सैनी, गणेश यादव, गणेश शंकर गौड़, फूल चन्द्र, संदीप, अशोक मद्देशिया, संतोश, राणा, आत्मा यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

--
आमी नदी के तट पर सूर्य को दिया अर्घ्य

मगहर। आमी नदी के पावन तट पर स्थित पंचवटी शिव मंदिर पर निर्जल व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा की व्रती महिलाएं डलवा में पूजन सामग्री के साथ अनेकों प्रकार के फल, ठोकुआ, गन्ना आदि को लेकर गाजे बाजे के साथ आमी नदी के तट पर पहुंचीं। सूपा में पूजन सामग्री को लेकर आमी नदी के तट व पंचवटी शिव मंदिर परिसर में बनी वेदी के पास खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना करती रहीं। भोलू पासवान की ओर से व्रती महिलाओं में 1101 नारियल वितरण किया गया। इस मौके पर एएसपी संतोष सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, एसडीएम शैलेश दूबे, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्त, ईओ वैभव सिंह, चौकी प्रभारी उदय शंकर द्विवेदी, पंडित अश्वनी मिश्रा, समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, टीएन वर्मा, शिवानंद चंचल, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, संदीप वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

मगहर आमी नदी के तट पर अस्ताचलगामी  सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लगी व्रती महिलाओं की भीड़।

मगहर आमी नदी के तट पर अस्ताचलगामी  सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लगी व्रती महिलाओं की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed