फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath begins with bath

नहाय-खाय के साथ छठ शुरू

Thu, 27 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chhath begins with bath
गोलाबाजार स्थित पोखरे की सफाई करते नगरपालिका के कर्मचारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नहाय-खाय के साथ छठ शुरू
विज्ञापन

संतकबीरनगर। छठ पर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को खरना के बाद निराजल व्रत रखकर रविवार की शाम पोखरे और नदियों के किनारे खड़ी होकर महिलाएं सूर्य भगवान का अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देंगी। छठ पर्व के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं। तरह-तरह के फल मौजूद हैं। महिलाएं खरीदारी में जुट गई हैं।
डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में चार दिनों तक चलने वाले इस छठ पर्व के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समयजी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं। छठ पर्व में लगने वाले अन्य सामान की बिक्री भी बढ़ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरा, शुगर मिल आदि जगहों पर पोखरे की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्तूबर को हो रही है। समापन 31 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

...
छठ पूजा का सही समय
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को छठ पूजा होती है। छठ पूजा का पहला दिन 28 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ होता है। 29 अक्तूबर को खरना है। 30 अक्तूबर को छठ पूजा में सूर्यास्त के समय सायंकाल 5:39 बजे नदियों और पोखरे में जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। 31 अक्तूबर को सुबह 6:32 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा का मुख्य षष्ठी तिथि रविवार 30 अक्तूबर को रहेगा। इस दिन नदी के तट या सरोवर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने घाट की ओर जाते हैं। वहां छठ व्रती सरोवर या नदी के किनारे सामूहिक रूप से अर्ध्य दान संपन्न करते हैं। छठ पूजा का अंतिम दिन 31 अक्तूबर सोमवार को रहेगा। इस दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद का सेवन कर व्रत का पारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed