फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Checking 3.54 lakh in cash recovered

चेकिंग में 3.54 लाख कैश बरामद

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Checking 3.54 lakh in cash recovered
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे - फोटो : SELF
सोमवार को मेंहदावल और धनघटा पुलिस के साथ उड़न दस्ता टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 3,54,700 रुपये कैश बरामद किया। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा पुलिस और उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से दो लाख 52 हजार सात सौ रुपये बरामद हुए। गाड़ी में सवार लोग अंबेडकरनगर जिले के बसखारी से संतकबीरनगर जिले के बखिरा जा रहे थे। गाड़ी में सवार चालक समेत दो पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत मेें लिया। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान और उड़न दस्ता प्रभारी राघव प्रसाद गौड़ ने बताया कि धनघटा- उमरिया बाजार मार्ग पर वन विभाग आफिस के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


उसी समय उमरिया बाजार की तरफ से एक बोलेरो तेज गति से आती हुई दिखी। वाहन की तलाशी के दौरान सवार युवक के पास एक काले रंग की पॉलिथीन मिली, जिसमें रुपये रखे मिले। उसके बाद चालक की तलाशी ली गई तो उसके पास से भी नकदी बरामद हुई। कैश कहां से किस लिए ले जाया जा रहे है के सवाल पर युवक सही जवाब नही दे सके। जिन्हें पकड़ कर थाने लाया गया। दोनो के पास दो लाख 52 हजार सात सौ रुपये मिला। कैश का प्रयोग चुनाव में गलत ढंग से किया जाता। युवक बसखारी से बखिरा जाने की बात बताई। युवकों ने अपने नाम छोटू खान और नौशाद खान निवासी बखिरा बताया। उनके विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, एसओ सबाहुद्दीन और उड़न दस्ता प्रभारी इंजीनियर अशोक कुमार की टीम सोमवार की शाम को टड़वरियां चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कैंम्यिरगंज से मेंहदावल की ओर आ रही एक कार को रोक कर टीम ने तलाशी ली। जिसमें एक लाख दो हजार कैश मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पूछताछ में कार में सवार ने अपना नाम डॉक्टर अजय कुमार निवासी केरल प्रांत का होना बताया। वह नेपाल के भैरहवां में प्राइवेट चिकित्सक के रूप के कार्य करते है। निजी काम से लखनऊ जा रहे थे, लेकिन बरामद कैश के बारे में सही से जानकारी नहीं दे पाए। बैंक से कैश निकालने की जानकारी दी। कैश को जब्त कर चिकित्सक के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने कार के साथ चिकित्सक को छोड़ दिया। चेकिंग के दौरान अलग- अलग दो चार पहिया वाहनों पर स्टीकर लगा कर दो लोग चलते पाए गए तो उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। दोनों वाहनों का एमबीएक्ट के तहत चालान भी कर दिया गया।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed