फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Check before buying paneer-khoya, otherwise your health will deteriorate

Sant Kabir Nagar News: जांच कर खरीदें पनीर-खोआ, नहीं तो बिगड़ जाएगी सेहत

Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Check before buying paneer-khoya, otherwise your health will deteriorate
संतकबीरनगर। होली नजदीक आते ही बाजार में एक बार फिर खोआ, दूध व पनीर जैसे उत्पादों की मांग बढ़ गई है। खपत से ज्यादा मांग पहले से ही है, ऐसे में होली में खोआ, दूध और पनीर की मांग पूरी करने के लिए धंधेबाज फिर से सक्रिय हो गए हैं। मांग पूरा करने के लिए मिलावटी दूध के साथ पनीर, खोआ तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा है। ऐसे में यदि आप बाजार से सामान खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा जांच, परख लें। जरा सा भी लापरवाही आपकी सेहत खराब कर सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल होली में खाद्य विभाग ने दूध और इससे बने पदार्थों के 28 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इसमें 10 अधोमानक पाए गए थे। वहीं पिछले एक सप्ताह में खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर खोआ और पनीर के 14 नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लोगों को खरीदारी करते समय सतर्क रहना होगा और असली व नकली खोआ और पनीर की पहचान करने के बाद ही खरीदारी करनी होगी।
विज्ञापन

बाजार में मिठाई व गुझिया बनाने के लिए खोआ की मांग बढ़ गई है। बाजार में दो प्रकार के खोआ बेचे जा रहे हैं। एक कानपुरी खोआ और एक लाल खोआ। कानपुरी 260 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है तो लाल खोआ 320 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। त्योहारी सीजन में खोआ, पनीर, घी, दूध और दूध से बने सामानों की मांग काफी बढ़ जाती है। 2024 में होली के दौरान 28 में से 10 नमूने अधोमानक मिलने के बाद खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने एडीएम कोर्ट में केस दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

110 क्विंटल खोआ व 150 क्विटंल पनीर की होगी खपत : कारोबारियों के मुताबिक लोकल खोआ की मांग ज्यादा है। साथ में पनीर की भी खपत की संभावना दुकानदार जता रहे हैं। खोआ व्यापारी संजय ने बताया कि होली पर 110 क्विंटल खोआ और 150 क्विंटल पनीर की खपत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed