फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chc will be made in belauli

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के बेलौली में बनेगा सीएचसी व प्ले ग्राउंड

Sun, 14 Jan 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
chc will be made in belauli
जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू, चकबंदी अधिकारी को दिए गए निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



मेंहदावल। क्षेत्र के पूर्वी हिस्से की दो लाख आबादी को जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने वाली है। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर बेलौली में सीएचसी निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस गांव में चकबंदी चल रही है। चकबंदी के अधिकारियों को इसके लिए जमीन अधिग्रहित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

मेंहदावल विकास खंड के पूर्वी क्षेत्र की दो लाख की आबादी लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए संघर्ष कर रही है। हर विधानसभा चुनाव के दौरान यह मुद्दा भी बना, लेकिन चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि बनते ही इस मुद्दे को भुला दिए। क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की पहल की तो बढ़या ठाठर में जमीन की तलाश शुरू हुई, लेकिन ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध न होने के कारण यह मामला अधर में लटक गया। एक बार फिर यह मुद्दा गर्म हो उठा है।
विज्ञापन

इस गांव के निवासी एवं बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा विधायक अनिल त्रिपाठी ने पहल की है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को मामले से अवगत कराते हुए ग्राम पंचायत बेलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर पत्र सौंपा। उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में बेलौली ग्राम पंचायत में चकबंदी चल रही है। चकबंदी के अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्ले ग्राउंड की भूमि को भी चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से मेंहदावल के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को जहां स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं, लोगों को आर्थिक बोझ से भी मुक्ति मिलेगी। अभी तक यहां के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर निर्भर हैं।



कोट

क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माण की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस पहल की गई है। उप मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर निर्माण की मांग की गई है। निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। बेलौली में चकबंदी के अधिकारियों को सीएचसी तथा प्लेग्राउंड के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने होने की उम्मीद है।


-अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed