फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CHC seeing dirt on JD Bifre

सीएचसी पर गंदगी देखकर बिफरे जेडी

Thu, 29 Sep 2016 11:17 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 29 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
CHC seeing dirt on JD Bifre
लखनऊ मंडल के जेडी स्वास्थ्य सीएचसी पर पहुंच और हालात का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी मेंहदावल की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होने का मामला लंबे समय से उठ रहा था। क्षेत्रीय लोगों के लगातार शिकायत पर शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लखनऊ मंडल के जेडी स्वास्थ्य सीएचसी पर पहुंच और हालात का जायजा लिया। इस दौरान जेडी ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिकित्सकों से जवाब तलब किया। उन्होंने जांच रिपोर्ट शासन को देने की बात कही है। 
विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। क्षेत्रीय लोग आए दिन इस स्वास्थ्य केंद्र पर बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायतें करते रहते है।
विज्ञापन

 शासन के निर्देश पर  बृहस्पतिवार को लखनऊ मंडल के संयुक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर एसके चौहान अचानक सीएचसी पहुंचे और निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही हॉस्पिटल के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 मौके पर गंदगी व वार्डों में सफाई न देख जहां उन्होंने लोगों को फटकार लगाई वहीं स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व अन्य डाक्टरों को बुलाकर हास्पिटल में व्याप्त अनियमितता, साफ-सफाई का अभाव समेत अन्य समस्याओं के बाबत सवाल जवाब किया। जल्द से जल्द चिकित्सालय पर शासन की मंशा अनुरूप स्वास्थ्य सेवा मरीजों को उपलब्ध कराते हुए साफ - सफाई कराने की सख्त हिदायत दी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed