फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chc malauli related news

एक्सरे और सीबीसी मशीन से नहीं हो रही जांच

Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
chc malauli related news
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर पहुंची प्रदेश स्तरीय जांच टीम ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एक्सरे और सीबीसी मशीन से नहीं हो रही जांच
विज्ञापन

- प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण में मामला उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्रदेश स्तर की स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीबीसी (ब्लड जांच) और एक्सरे मशीन से जांच होते नहीं पाया गया।

कायाकल्प अवॉर्ड योजना के तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. आफताब खान, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शिशिर कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों से लोगों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके लिए अस्पतालों पर दवाओं के साथ ही आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान एक्सरे और सीबीसी मशीन बंद पाई गई। जिम्मेदारों का कहना है कि उससे संबंधित स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसकी वजह से मशीनों का संचालन नहीं हो रही है। इसके लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। अस्पताल पर मौजूद तीमारदार और मरीजों ने बताया कि उनको अस्पताल से सरकारी दवाएं मिल रही हैं। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. यासिर खान, डॉ. जितेंद्र चौधरी, बीपीएम अशोक कुमार यादव, अजय कुमार यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed