{"_id":"62cf0795d986ed242f4a5929","slug":"chaukee-prabhaaree-lain-haajir-khalilabad-news-gkp4435830127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से अभद्रता के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक से अभद्रता के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एसपी से की थी शिकायत
संतकबीरनगर। शिक्षक तथा उनके भाई से गाली गलौच तथा मारपीट करने के आरोप में नौलखा के चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ मेंहदावल को सौंपी गई थी। उनकी रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम कुसौना कला निवासी तथा कंपोजिट विद्यालय कौवाठोर में सहायक शिक्षक उदयभान शर्मा का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। नौलखा के चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को रविवार को चौकी पर बुलाया था। उदयभान शर्मा बड़े भाई सूर्यभान शर्मा के साथ चौकी गए थे। शिक्षक का आरोप है कि पूछताछ के दौरान चौकी प्रभारी ने अपना आपा खो दिया। अपशब्द कहा तथा मारपीट कर चौकी से भगा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकों में आक्रोश फैल गया था। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार शाम जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने एसपी सोनम कुमार से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा। एसपी ने मामले की जांच सीओ मेंहदावल को सौंप थी।