{"_id":"6165bd038ebc3e76fa57bd2a","slug":"chasm-was-big-problam-to-travelar-khalilabad-news-gkp412705378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में गड्ढा राहगीरों के लिए बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में गड्ढा राहगीरों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क में गड्ढा राहगीरों के लिए बना मुसीबत
क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त, अफसरों से गड्ढा भरवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। महुली मार्ग पर शनिचरा बाबू के पास कुआनो पर बने पुल से दक्षिण तरफ 50 मीटर की दूरी पर जानलेवा गड्ढ़ा बन गया है, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से गड्ढा भरवाने की मांग की है।
पीएम सड़क योजना के तहत पौली-महुली मार्ग 10 किमी तक निर्माण हुआ है। इससे पौली ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक का सफर आसान होने से लोगों में खुशी है, लेकिन वर्तमान में जगह-जगह जानलेवा गड्ढा बन गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों का परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढे में गिरकर अक्सर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। संत रामानंद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल विजय कुमार यादव ने बताया कि उनका ड्राइवर रात में मोटरसाइकिल से घर आ रहा था कि अचानक गड्ढे में गिर गया और 15 मिनट तक उसी में पड़ा रहा। एक राहगीर ने उसे उठाया तो उसे होश आया। सड़क में बने गड्ढे में गिरकर घायल होने वाले लोगों को देखकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यही नहीं उसी रास्ते से रोज विद्यालय की 10 से 15 बसें मासूम बच्चों को लेकर गुजरती हैं। क्षेत्र के बखेडू विश्वकर्मा, लालमन, हरिश्चंद्र, उदयराज, सजनलाल, इरशाद अहमद खान, मास्टर अहमद, जुनेद अहमद और कमलेश पांडेय आदि ने बताया कि पीएम सड़क योजना के तहत जब पौली-महुली मार्ग 10 किमी सड़क का निर्माण सरकार द्वारा कराया गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी थी, लेकिन सड़क निर्माण के एक वर्ष के अंदर ही सड़क टूटना शुरू हो गई। आलम यह है कि पौली से महुली मार्ग पर दर्जनों जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। शनिचरा बाबू पुल से दक्षिण बना गड्ढ़ा खतरनाक हो गया है। यदि समय रहते नही चेता गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग अधिकारियों से अतिशीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है।
वीरेंद्र यादव