फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chaos ensues at two oil pumps in Mendhawal

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में तेल के लिए दो पंपों पर मारपीट, मची अफरा-तफरी

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chaos ensues at two oil pumps in Mendhawal
मेंहदावल। क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर रविवार को
विज्ञापन

तेल लेने के दौरान विवाद हो गया। इसमें दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं एक पंप पर स्थिति ऐसी हो गई कि कर्मचारी भी काम छोड़ कर भाग गए।
डीजल और पेट्रोल की किल्लत के बीच अब विवाद भी बढ़ने लगा है। इसके पहले भी नगर के दो पेट्रोल पंपों पर मारपीट का मामला सामने आ चुका है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा था। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के युवक पर तेल लेने के बाद मनबढ़ों ने हमला किया था।
विज्ञापन

रविवार को मेंहदावल से घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी भी विवाद के दौरान पंप बंद कर भाग गए। इसकी सूचना डायल-112 को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद तेल का वितरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना नगर क्षेत्र के एक अन्य पेट्रोल पंप पर घटित हुई। तेल लेने के दौरान दो बाइक सवारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई, जिससे पंप पर अपरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने पंप बंद कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम की। इसके बाद तेल का वितरण शुरू हो पाया।
दोनों पंपों पर मारपीट की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन नगर क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए विवाद का मामला सामने आ रहा है।
--------------------------------------------------

पांच में तीन पेट्रोल पंप ड्राई
मेंहदावल। क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत बनी हुई है। इसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बाईपास से सांथा रोड व तहसील मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर क्षेत्र में स्थित तीन पेट्रोल पंप ड्राई रहे। डीजल तथा पेट्रोल के लिए उपभोक्ता परेशान रहे। किसान से लेकर आम जनमानस तेल की समस्या से ग्रस्त रहा। मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल तथा पेट्रोल नहीं है। टडवरिया से सांथा रोड पर पंप पर भी डीजल, पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। यही स्थिति मेंहदावल तहसील मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप की रही, जहां डीजल तथा पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। मेंहदावल क्षेत्र में स्थित पांच पेट्रोल पंपों में तीन पंपों के ड्राई होने से परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार यादव, मकसूद अली, हेमंत पाठक, संजय कुमार, विजय कुमार गुप्ता, दीपक कसेरा, अभिनव कुमार, आलोक कुमार, मनीष मिश्रा, सिद्धार्थ पांडेय, आनंद पांडे, सौरभ पांडेय आदि का कहना है कि क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed