फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Changing weather: Patients arrive with cold, cough, and fever, alongside issues related to blood pressure and blood sugar.

बदला मौसम : सर्दी-जुकाम, बुखार संग बीपी-शुगर की भी तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Changing weather: Patients arrive with cold, cough, and fever, alongside issues related to blood pressure and blood sugar.
जिला अस्पताल में दवा लेते मरीज व तीमारदार। संवाद
संतकबीरनगर। बारिश के बाद बदले मौसम और बढ़ी उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1525 मरीज पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या सर्दी-जुकाम, बुखार और मौसम से जुड़ी अन्य परेशानियों से पीड़ित मरीजों की रही। वहीं, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद उमस के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक कई मरीजों में बुखार और वायरल जैसे लक्षण बने रहने की अवधि भी सामान्य से अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर ब्लड प्रेशर के मरीजों पर भी देखने को मिल रहा है। कभी तापमान बढ़ने तो कभी बारिश के बाद वातावरण में नमी और उमस बढ़ने से कुछ मरीजों में बीपी कम होने तो कुछ में बढ़ने की शिकायत सामने आ रही है। शुगर के मरीज भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. फराज अहमद ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं। कई लोगों को ठीक होने में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लग रहा है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दी।

मनोचिकित्सक डॉ. उमाशंकर ने बताया कि तापमान में बदलाव का असर कुछ लोगों के व्यवहार पर भी पड़ सकता है। बीपी में उतार-चढ़ाव के साथ बेचैनी, चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसी समस्या भी कुछ मरीजों में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed