{"_id":"6050ee758ebc3e8ccd2e2b8a","slug":"changes-not-in-aayat-khalilabad-news-gkp3886113135","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुरान की आयतों में नहीं हो सकता बदलाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुरान की आयतों में नहीं हो सकता बदलाव’
विज्ञापन
‘कुरान की आयतों में नहीं हो सकता बदलाव’
- कुरान की 26 आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर बोले उलेमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों में गुस्सा है। वसीम रिजवी के कुरान के 26 आयतों के बारे में दाखिल याचिका पर उलेमाओं ने नाराजगी जताई है। वसीम रिजवी के आरोप की निंदा की और बुनियाद आरोप बताया है।
मौलाना फुजैल नदवी ने कहा कि कुरान मजीद अल्ल्लाह की किताब है। अल्ल्लाह ने कुरान मजीद को दुनिया में उतारा है। कयामत तक कुरान में कोई भी तब्दीली नहीं हो सकती। कुरान में एक शुक्रिया या जेर जबर का फर्क संभव नहीं है। कुरान मजीद की हिफाजत की जिम्मेदारी खुदा ने खुद अपने जिम्मे ली है। वसीम रिजवी अपने मुनाफे व शोहरत हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं। मौलाना शोएब नदवी ने कहा कि वसीम रिजवी की इस करतूत से पूरी दुनिया में भारत का नाम खराब हो रहा है। वसीम रिजवी हमेशा सस्ती शोहरत पाने के लिए अराजकता फैलाने का काम करते रहे हैं। मौलाना निसार नदवी ने कहा कि वसीम रिजवी को कुरान मजीद के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। उसका बयान नासमझी का सबूत है। मौलाना फिरोज नदवी ने कहा कि वसीम रिजवी के बयान की निंदा की जाती है। देश व प्रदेश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। हुकूमत को चाहिए कि वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करें।