फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Changed weather, clouds remained, chances of rain

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम, छाए रहे बादल, बारिश के आसार

Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Changed weather, clouds remained, chances of rain
सुबह के समय छाई रही बदली-संवाद
संतकबीरनगर। शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया और बदली छाई रही। बारिश के आसार बने रहे। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फ पड़ने से ठंड फिर लौट आई है। इसका असर के चलते कस्बों और बाजारों में सुबह काफी कम लोग दिखे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन गलन बरकरार है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी, लेकिन शनिवार की सुबह आसमान में बादल छा गए। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पड़ रही है, जिसके कारण सुबह लोगों को ठंड ने परेशान किया। अधिकतर लोग देर से जगे। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले वह ठंड और गलन से परेशान रहे। हालांकि, दोपहर के बाद बादल छंट गए और धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होने के बाद फिर ठंड और गलन का असर दिखा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

0
बारिश हुई तो गेहूं की फसल को होगा लाभ
मौसम में बदलाव के चलते बारिश के आसार बने हुए हैं। जानकार बताते हैं कि यदि बारिश हुई तो गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। किसानों को सिंचाई से राहत मिल सकती है, लेकिन सरसों व आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान रामफल, सुधाकर आदि ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश हुई तो गेहूं की फसल को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। ठंड और गलन का भी असर दिखेगा। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed