फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Change in weather... fog prevails, feeling of cold

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव... छाया रहा कोहरा, ठंड का अहसास

Sat, 09 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Change in weather... fog prevails, feeling of cold
- अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 20 डिग्री रहा
विज्ञापन

- ऊनी कपड़ों की बढ़ी मांग, बरदहिया में दिखी ग्राहकाें की भीड़

संतकबीरनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह से कोहरा छाया रहा। इससे ठंड का अहसास हुआ। इसके अलावा ऊनी कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आ गई है। बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्यिसय रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में बदली रही। इसके कारण सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है। लोग ऊनी कपड़े पहने के लिए मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। बरदहिया बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग स्वेटर, शॉल, जैकेट आदि की खरीदारी करते दिखे। ऊनी कपड़े की खरीदारी करते मिले श्रवण कुमार, गुड्डी देवी आदि ने बताया कि ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में ऊनी कपड़े खरीदने करने आए हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article