फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chakbadi office strike BJP worker

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chakbadi office strike BJP worker
चकबंदी आफिस में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

धनघटा। चकबंदी कार्यालय धनघटा में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक उच्चाधिकारी किसानों का शोषण करने वाले कर्मचारियों को दंडित नही करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा। उसके बाद एसडीएम के हस्तक्षेप पर चकबंदी कर्मी माफी मांगें तब जाकर धरना खत्म हुआ।

भाजपा के हैंसर मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को किसानों की समस्या को न सुन करके चकबंदी कर्मी मोबाइल पर व्यस्त रहे। जब उनसे बात सुनने को कहा गया तो वह अभद्रता पर आमादा हो गए। जिससे मजबूर होकर आज यहां धरना देना पड़ रहा है। पीएन सिंह ने कहा कि चकबंदी कार्यालय के अधिकारी हो कर्मचारी सभी लोग मनमानी करके किसानों को परेशान कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना पर बैठने की जानकारी होने पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने चकबंदी कर्मियों एवं भाजपा के लोगों को बुलाया और सारी बातें सुनने के बाद चकबंदी कर्मियों को फटकार लगाते हुए आदत में सुधार लाने की चेतावनी दिया। उसके बाद चकबंदी कर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगकर अब कार्यालय में सही ढंग से काम करने का बात कहे। उसके बाद मामला शांत हो गया। इस मौके पर रामआशीष मिश्र, जिऊतलाल निषाद, राणाप्रताप, महेंद्र, जयप्रकाश, रामशरीक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed