फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Celebrating a festival day in schools

विद्यालयों में मना उत्सव दिवस

Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrating a festival day in schools
बच्चे हुए पुरस्कृत। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
शासन के निर्देश पर बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में उत्सव दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को प्रगति रिपोर्ट के साथ ही सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले तीन-तीन बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खलीलाबाद विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरवा पर आयोजित उत्सव दिवस पर कक्षा छह से आठ तक के सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन-तीन बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा आठ में जहां सलमान नसीम को विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर मेडल दिया गया वहीं कक्षा सात के बाबूलाल तथा कक्षा छह के धर्मचंद्र को मेडल दिया गया। इस दौरान कयूम खान, अख्तर आलम, शमशेर बहादुर, सीमा सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को शासन के निर्देश पर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में विद्यालय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कुल 122 छात्रों को प्रगति पत्र दिया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि विजय जायसवाल ने सर्वाधिक अंक पाने वाले दो छात्रों को पुरस्कृत  किया। उन्होंने कहा आज का दिन इस विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। अध्ययनरत बच्चे नए सत्र से अगली क्लास में जाएंगे। इसीलिए सरकार भी छात्रों की इस खुशी में शामिल होने के लिए उत्सव के रूप में मना रही है। प्रधानाध्यक दिलीप कुमार ने सत्रावसान पर बच्चों को अगली क्लास में मेहनत व मन लगाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्रधान प्रतिनिधि ने 5वीं की शिल्पी और परवेज अख्तर को क्लास में अव्वल आने पर नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्मीनरायन, सीताराम यादव, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे 
 सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर कस्बा में स्थित मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को रिजल्ट वितरण डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से नौवीं कक्षा तक के कक्षावार टॉप रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रबंधक मोहम्मद अदनान दुर्रानी ने कहा कि बच्चों के संवारने से राष्ट्र संवोरगा। बच्चें आगे बढ़कर गांव देश का नाम रोशन करें। उन्होंने ने कहा कि कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों की मेेहनत व लगन से सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। मेहनत और लगन से अन्य विद्यार्थी भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं। मायूस न हों मेहनत से पढ़ाई करें। सह प्रबंधक गुफरान आजम ने कहा कि कम अंक पाने वाले बच्चे हताश न हो मेहनत और लगन से प्रथम स्थान प्राप्त करें।  इस दौरान प्रधानाचार्य शहबाज अहमद, गुफरान आजम, विश्वनाथ, मेाहम्मद जाहिद, शबाना खातून, रिजवानुल्लाह, सरोज गुप्ता, रूखसाना खातून, वंदना भारती, मैनावती, केशराम, शेष मणि आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed