{"_id":"6a3ac5eaa559c6753b0a720e","slug":"celebrate-festivals-with-peace-harmony-and-mutual-brotherhood-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152707-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
डीएम ने चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस और ताजिया मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन कर लें। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रात्रि गश्त व चेकिंग को और सघन किया जाए। बैठक में चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कानूनी धाराओं के तहत तत्काल व कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मुहर्रम का महीना आपसी सम्मान और शांति का संदेश देता है।
विज्ञापन
सभी लोग परंपराओं का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को दें। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों और अफवाहबाजों पर रखी जाएगी पैनी नजर रखी जाए। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व सत्यप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभाग द्विवेदी, एसडीएम सदर हृदयराम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल अरूण कुमार, सीओ सदर प्रियमराज शेखर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।