फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CDO inspection in nathnagar block

सीडीओ ने ब्लाक का किया औचक निरीक्षण

Wed, 07 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
CDO inspection in nathnagar block
नाथनगर ब्लॉक का निरिक्षण करते सीडीओं बब्बन उपाध्याय। - फोटो : KHALILABAD
ब्लॉक परिसर में झाड़-झंखाड़ देख सीडीओ ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

- नाथनगर ब्लॉक का सीडीओ ने किया निरीक्षण
- बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत कई कर्मचारी नहीं मिले
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. बब्बन उपाध्याय ने बुधवार को नाथनगर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। परिसर में पसरी गंदगी, झाड़-झंखाड़ देख नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, एडीओ पंचायत व एडीओ एजी नहीं मिले। अभिलेख भी अधूरे थे।

सीडीओ बब्बन उपाध्याय बुधवार को अचानक नाथनगर ब्लॉक पहुंचे। उनके ब्लॉक में दाखिल होते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को देखा। निरीक्षण में बीडीओ जौव्वाद हुसेन, एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद, एडीओ एजी श्याम देव चौधरी मौजूद नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि एडीओ पंचायत वीडियो कांफ्रेसिंग में गए हुए हैं जबकि बीडीओ पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण करने निकले हैं। एडीओ एजी श्याम देव चौधरी धनघटा तहसील गए हुए हैं। इसके बाद सीडीओ ने शिकायत, ग्रांट, सहित अन्य अभिलेखों का गहन अध्ययन किया। अधूरा अभिलेख देख उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने एडीओ आईएसबी, मनरेगा सेल, स्वान कक्ष, सभागार आदि का भी निरीक्षण किया। परिसर में पसरी गंदगी तथा झाड़ियां देखकर नाराजगी जताई। इस अवसर पर एपीओ ऋषि सिंह, पंचायत सचिव दिलीप पांडेय, योगेंद्र गौड़, टीए संजय पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, विश्वविजय पांडेय, हनुमान शुक्ल, प्रेरक संदीप शुक्ल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed