फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CCTV footage showed the teacher's hand chair

सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक के हाथ में दिखी कुर्सी 

Sun, 21 Aug 2016 11:23 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sun, 21 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage showed the teacher's hand chair
सीसीटीवी - फोटो : demo
 बीएसए जगदीश शुक्ल के साथ शनिवार को हुए दुर्व्यवहार के मामला रविवार को छुट्टी के दिन भी गर्म रहा। एडी बेसिक के पहुंचने पर बीएसए कार्यालय का ताला खोला गया और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से हंगामे की फुटेज देखी गई। वहीं गोरखपुर से आए तकनीकी विशेषज्ञों ने इस फुटेज की सीडी भी बनाई। यह सीडी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


 गोरखपुर/ बस्ती मंडल के एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी और बीएसए गोरखपुर ओम प्रकाश यादव रविवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। दोनों अफसरों और बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोला गया। इस दौरान एडी बेसिक ने बीएसए से पूरे मामले की जानकारी ली। एडी बेसिक ने दुर्व्यवहार की घटना को निंदनीय बताते हुए   कहा कि पूरे मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गोरखपुर से आए विशेषज्ञों ने 20 अगस्त को हुए घटना की फुटेज निकाली। करीब 20 मिनट के फुटेज में एक शिक्षक को कुर्सी उठाते हुए दिखाया गया है और कुछ शिक्षक उसे रोक रहे हैं। 20 मिनट के फुटेज को सीडी बनाकर एक्सपर्ट ने बीएसए का दे दी। बीएसए जगदीश शुक्ल ने कहा कि दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष समेत 15 पर केस दर्ज ः संतकबीरनगर। बीएसए के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय, शिक्षक केसरीलाल समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बीएसए का आरोप है कि शनिवार शाम को शिक्षक भर्ती की मेरिट बनाई जा रही थी। इसी दौरान केसरी लाल और मारकंडेय राय 10-15 लोगों के साथ आए। ये लोग रउरापार प्राथमिक विद्यालय की चेकिंग में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक मारकंडेय राय के निलंबन की कार्रवाई से नाराज थे। इन लोगों ने बीएसए को कमरे में बंद करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में मारकंडेय राय, केसरी लाल समेत 10-15 लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर बीएसए को कमरे में बंद करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज देने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed