फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cattle died in separate accidents, three people injured

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसे में मवेशी की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 21 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cattle died in separate accidents, three people injured
धनघटा। शनिवार की रात अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब नौ बजे धनघटा क्षेत्र के लहुरेगाव निवासी 30 वर्षीय रामचंद्र पुत्र काशी भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। उसी समय धनघटा की ओर से उमरिया जा रही बाइक के चपेट में आ गए। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना लहुरेगांव में ही रात में करीब एक बजे हुई। लहुरेगांव गांव निवासी मग्गन के मवेशी के साथ हुई। गांववालों का कहना है कि मग्गन की भैंस उमरिया बाजार धनघटा मार्ग पार कर रही थी। उसी समय धनघटा की तरफ से तेज रफ्तार के साथ जा रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही गिर कर भैंस मर गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बारीडीहा गांव निवासी संध्या पत्नी राजेश शनिवार को देर शाम अपने गांव के सामने बाइक से टकराकर घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed