{"_id":"66c8e1c041228f296c0c47a4","slug":"cash-and-mobile-snatched-from-student-of-gida-area-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119637-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गीडा क्षेत्र के छात्र से मगहर में नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गीडा क्षेत्र के छात्र से मगहर में नकदी और मोबाइल छीना
Sat, 24 Aug 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
- मगहर चौकी क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास बृहस्पतिवार रात हुई वारदात
- पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरातस में लेकर पूछताछ शुरू की
- सोने की चेन और चांदी की तीन राखियां भी ले उड़े बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर के पास बृहस्पतिवार की देर रात गीडा क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र से बाइक सवार बदमाश 20 हजार नकदी, चांदी की तीन राखियां, सोने की चेन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जनपद के गीडा क्षेत्र के जुड़ियान गांव का रहने वाल राहुल निषाद इंटरमीडिएट का छात्र है। बृहस्पतिवार की रात राहुल अपने दोस्त इंदल निषाद के साथ बाइक से मगहर क्षेत्र में छितौना स्थित मामा के घर जा रहा था। देर रात जब पड़रिया पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहुल और इंदल को रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने राहुल के गले से सोने की चेन, जेब से मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद और हाथ से चांदी की तीन राखियां छीन लीं और फरार हो गए। राहुल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है, साथ ही आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
कोट
मगहर चौकी क्षेत्र में छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- अजीत चौहान, सीओ सिटी