फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cases filed against advocates and MLA supporters will be withdrawn

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं और विधायक समर्थकों पर दर्ज मुदकमे होंगे वापस

Tue, 26 Sep 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cases filed against advocates and MLA supporters will be withdrawn
दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते सदर विधायक तथा धनघटा विधायक ।संवाद
अधिवक्ता और दोनों विधायकों की बीच हुई बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को जनपद बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान शामिल थे। इस दौरान धनघटा विधायक के समर्थक और अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की बात कही। साथ ही सदर विधायक ने दीवानी परिसर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर सहमति भी जताई।
जिले के अधिवक्ता हापुड़ घटना को लेकर विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच इनकी धनघटा विधायक गणेश चौहान के साथ कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। जिस पर विधायक समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं पर कुछ टिप्पणी कर दिया था। उसके बाद अधिवक्ताओं और विधायक समर्थकों के जरिए दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले को तूल पकड़ता देख सोमवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और धनघटा विधायक गणेश चौहान दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंचे। विधायक अंकुर राज ने अधिवक्ताओं से बातचीत करते हुए धनघटा विधायक गणेश चौहान के समर्थकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और अधिवक्ता चेंबर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने जैसे कई पहलुओं पर अपनी बातों को अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। जबकि धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा अगर मुझसे कोई त्रुटि हो या कोई भ्रांति हो तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं। अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे और समर्थकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने और अपने स्तर से अधिवक्ताओं को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस पर जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह ने विधायक की बात को सुनने उनकी बातों को बैठक में रखने और अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात रखी। जबकि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि दोनों पक्षों की कुछ गलतफहमियों की वजह से इस तरह के बातें सामने आई थीं। दोनों पक्षों की बैठक के बाद आम सहमति बनी है। जल्द ही बातों को रखने के बाद हड़ताल संबंधी आगामी निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, चतुरजी शुक्ल, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश नारायण मिश्र, चौधरी नियाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सिविल बार अध्यक्ष ने एसपी के स्थानांतरण की मांग की

जिले के बार पदाधिकारियों एवं दोनों विधायक के साथ वार्ता के क्रम में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने एसपी के स्थानांतरण मांग की। उन्होंने कहा कि यदि एसपी ने सूझबूझ का परिचय दिया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने दोनों विधायकों से एक सप्ताह के अंदर एसपी के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed