फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against six on court orders

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six on court orders
-मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीमापार गांव का निवासी है पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के बीमापार गांव में उधार दिए गए रुपये की मांग करने पर मारपीट तथा गाली देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


बीमापार निवासनी विद्या देवी पत्नी बिंदु का आरोप है कि गांव निवासी पुतली पत्नी लल्लू बीमारी की बात बताकर इलाज के लिए घटना से तकरीबन एक वर्ष पूर्व 50,000 रुपये उधार ऑपरेशन के लिए मांगी थी। एक माह बाद धनराशि वापस करने की बात भी कही थी। रुपये उनका लड़का आशीष बाहर नौकरी कर भेजता था। उसी रुपये से जर्जर मकान का निर्माण करना था। गांव के ही लोगों के सामने रुपया पुतली को उधार दिया। 21 जुलाई को वह जब अपना दिया हुआ रुपया वापस मांगी तो आज कल का बहाना करते हुए टालने लगी। पैसा वापस करने का जोर देने पर उनको गाली देने लगी। विरोध किया तो पुतली पत्नी लल्लू, लल्लू पुत्र दशरथ, कृष्ण पुत्र लल्लू, मुरली पुत्र द्वारिका, सुरसती पत्नी मुरली, टिन्नी पुत्र दशरथ ने उनको मारपीट कर घायल कर दिया। कोर्ट के निर्देश पर मेंहदावल पुलिस ने मामले में केस दर्जका विवेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed