फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against four accused in assault case

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज

Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four accused in assault case
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता गुजराती देवी ने बताया कि 11 नवंबर शाम छह बजे बहू सरिता व बड़े पुत्र नवल के साथ अपने खेत से घर वापस आ रही थी। घर के समीप पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद गांव के ही संतोष उर्फ फिरोज, संतोष उर्फ सोनू, मोहम्मद आरिफ उर्फ रिंकू, राधिका एक राय व गोलबंद होकर बलपूर्वक रास्ता रोक कर गाली देते हुए लाठी डंडा व अन्य हथियार से मारने पीटने लगे। वह लोग जान बचाने के लिए अपने घर में घुसे तो उक्त लोग जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर बहू सरिता को मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर तमाम लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखा कीमती सामान तोड़कर फरार हो गए। घायल सरिता का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed