{"_id":"668599ad8c046498e50c61f8","slug":"case-regarding-attack-on-principal-representative-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117082-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि पर हमले के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि पर हमले के मामले में केस
Thu, 04 Jul 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा गांव में प्रधान प्रतिनिधि पर ईंट, पत्थर व लाठी भाला से हमला करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जमोहरा गांव निवासी ज्योतिरादित्य सिंह ने बताया कि उनकी मां गांव की प्रधान हैं और वह प्रतिनिधि हैं। उनके परिवार को पिछले तीन वर्षों से गांव के ही दीपक यादव, बुधिराम, रामनारायण, मंजू शराब पीकर गाली और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके परिवार में एक हिस्ट्रीशीटर भी हैं, जिससे गोली मरवाने की धमकी दी जाती है।
30 जून को शाम सात बजे वह सब्जी लेने बाइक से गांव की दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान उक्त लोगों ने ईंट, पत्थर व गमला लेकर अपने छत से उनके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह वह बचकर अपने घर पर पहुंचे तो उक्त लोग हंसुआ, लाठी डंडा व भाला लेकर दरवाजे पर आकरजानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।