{"_id":"6890feea088ba703df0170a4","slug":"case-over-alleged-chartered-accountant-in-youth-suicide-case-khalilabad-news-c-208-1-sgkp1007-160091-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक के सुसाइड मामले में कथित चार्टर्ड अकाउंटेंट पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक के सुसाइड मामले में कथित चार्टर्ड अकाउंटेंट पर केस
Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव निवासी युवक के गोरखपुर में आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कस्बा निवासी एक कथित चार्टर्ड अकाउंटेंट पर केस दर्ज किया है। युवक ने गोरखपुर में किराए के मकान में 17 जुलाई को फंदे से लटक कर जान दे दी थी।
मामले में मृतक के पिता ने आरोपी शख्स पर ऑन लाइन व्यवसाय के नाम पर झांसा देकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है, जिसके अवसाद में युवक ने जान दे दी। पुलिस ने गोरखपुर जिले के रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया है।
लालपुर परसिया गांव निवासी नगर के उदय अकादमी स्कूल के प्रबंधक दयानंद सिंह का बेटा आर्यन गोरखपुर में सीए की तैयारी कर रहा था। 17 जुलाई की रात उसका शव किराए की मकान में लटका मिला।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने रामगढ़ थाने की पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके बेटे का संपर्क रुद्रपुर कस्बा के खजुहा चौराहे के समीप मलहटोली वार्ड निवासी विशाल वर्मा से हुई। युवक ने उनके बेटे को खुद को चार्टड अकाउंटेंट बता कर झांसे में ले लिया।
ऑनलाइन व्यवसाय के नाम पर आर्यन से रकम ले ली। आर्यन ने अपनी मां के खाते से रुपये दे दिये थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने आर्यन से ऑन लाइन लोन करा कर लाखों रुपये लिए और हड़प लिया।
जब उनका बेटा रुपया मांगने लगा तो वह आनाकानी करने लगा। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतक के दोनों आईपैड और मोबाइल की भी जांच की। जिससे लोन लेने के दस्तावेज मिले है। पुलिस ने आरोपी विशाल शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।