{"_id":"64b98b72dfc7cfd6c80b1567","slug":"case-on-truck-driver-in-connection-with-property-dealers-death-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-538-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस
Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
- चार दिन पूर्व हादसे में हुई थी मौत
संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व हादसे में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के लंगड़ी निवासी चंद्रकेश प्रताप राव पुत्र फूलबदन राव ने बताया कि उनका मकान बिहार के हजियापुर रामनरेश नगर वार्ड नंबर 10 जनपद गोपालगंज में भी है। उनके भाई बृजेश प्रताप राव अपने तीन मित्रों अशोक यादव निवासी जादोपुर कुसमौल गोरखपुर, उमर प्रताप निवासी बेलीपार कौड़ीराम गोरखपुर, श्रवण निवासी गौरी कूरी गोरखपुर महाकाल दर्शन करने गए थे। वे लोग 16 जुलाई को कार से उज्जैन से वापस आ रहे थे। वे जैसे ही रैना पेपर मिल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से ट्रक चालक ने भाई की कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहे उसके भाई बृजेश प्रताप राव की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीनों मित्र घायल हो गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद