{"_id":"6599aaeda3b4885f160c6036","slug":"case-on-mlc-pratinidhi-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7886-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्थगन आदेश के बाद भी एमएलसी प्रतिनिधि कर रहे जमीन पर कब्जा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्थगन आदेश के बाद भी एमएलसी प्रतिनिधि कर रहे जमीन पर कब्जा, केस दर्ज
Sun, 07 Jan 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव का मामला
शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत पांच पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव में भाजपा नेता व एमएलसी प्रतिनिधि पर स्थगन आदेश के बाद भी अवैध रूप से जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीडि़त पुष्पेन्द्र राय निवासी उसका खुर्द ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के अंबरीश राय, हरीश राय, मनोज राय, डिम्पू राय और अखिल राय गोलबन्द होकर उनरी जमीन पर पिलर जोड़वा रहे थे। जबकि उस अराजी नम्बर पर सिविल जज (सीडी) के न्यायालय से स्थगन आदेश पारित है। पिलर जोड़ता हुआ देख कर जब वह मना करने गए तो उपरोक्त लोग उग्र होकर मां व बहन की गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। घटना की वीडियो रिकाॅर्डिंग उनके मोबाइल फोन में मौजूद है।
बताया कि उक्त को मना करने पर उनको व उनके चाचा को लाठी-डंडे, फावड़े से मारे-पीटे। हल्ला-गुहार करने पर घर के औरतें बाहर निकलीं तब जाकर उनकी जान बची। किसी तरह वह मौका पाकर अपने घर में घुस गए तथा दरवाजा बंद कर लिए। इसके बाद भी उक्त लोग दरवाजे पर चढ़ गए।
विज्ञापन
उनको जानमाल की धमकी देते हुए अंबरीश राय ने कहा कि वह भाजपा नेता के प्रतिनिधि हैं। सरकारी अमला उनका है। यदि उनको दुबारा कब्जा करने से रोकोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। घटना के बाद से ही वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रतिनिधि अंबरीष राय ने बताया विपक्षी ने एक बिस्वा जमीन पूर्व में बेची थी। उस जमीन का वह खरीदार से बैनामा अपने पक्ष में करा लिए। बैनामे की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। स्थगन आदेश दूसरे नंबर का है। राजनैतिक द्वेषवश केस दर्ज कराया गया है।