फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case on charges of robbery and assault by taking hostage

Sant Kabir Nagar News: बंधक बनाकर लूटपाट व मारपीट के आरोप में केस

Sat, 09 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case on charges of robbery and assault by taking hostage
- थाना बखिरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बंधक बनाकर लूटपाट, मारपीट व धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नंदौर निवासी अफजल अली ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि दो जनवरी की रात नौ बजे लौटू कुम्हार के घर के सामने विपक्षी पटीदार ने कानपुर से उनके घर आने की सूचना पर पूर्व के केस की रंजिश को लेकर घात लगाए हुए बैठे थे।

सड़क पर अचानक आकर उनका मुंह दबाया व अन्य लोगों के साथ जबरदस्ती अपने घर उठा ले गए। वहां एक कमरे में उनको बंदकर बाहर से ताला लगा दिया। उनके बैग में रखा दस हजार रुपये लूटने के साथ मोबाइल छीन लिया। फर्जी केस बनाने के लिए फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस आई और देखकर चली गई। पुलिस ने उनके घर वालों को भी सूचना नही दी और न ही कोई कार्रवाई की। सुबह विपक्षियों के मोबाइल फोन देने पर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन वहां पर आए और फोन करके पुलिस को बुलाया। परिजनों ने उनको बंद कमरे से बाहर निकलवाया। विपक्षियों के प्रभाव में आकर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर विपक्षी इम्तियाज उर्फ नाटे, छोटू, सुनारी व फरजाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed