फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of stabbing in dispute of playing gilli-danda

Sant Kabir Nagar News: गिल्ली-डंडा खेलने के विवाद में चाकूबाजी, केस

Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case of stabbing in dispute of playing gilli-danda
- खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ला में देर शाम को हुई घटना
विज्ञापन

- घायलों को पुलिस ने भेजवाया अस्पताल, रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ला में मंगलवार की देर शाम को गिल्ली- डंडा खेलने में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। घटना में दोनों पक्ष से एक-एक युवक जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोतीनगर मोहल्ला में कुछ युवक गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। इसी बीच युवकों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी शुरु हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि कुछ युवक गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। इसके बाद आपसी विवाद और मारपीट के बीच चाकूबाजी हुई। घायल दीपक पुत्र रामवृक्ष निवासी घोरखल और दीपक पुत्र मनोज निवासी गोला बाजार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक पक्ष की तरफ से घटना के संबंध में तहरीर दिया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के अन्य पहलुओं के संबंध में जांच की जा रही है।

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed