फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of culpable homicide against unknown driver

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against unknown driver
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर चौराहा के निकट रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार विद्युत कर्मी की मौत हो गई थी। पुलिस मंगलवार को मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना, लापरवाही, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मैनसिर गांव निवासी रितेश पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश ने पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि उसके पिता जयप्रकाश विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर एकाउंटेंट पद पर तैनात थे। रविवार देर शाम बाइक से वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान मैनसिर गांव के निकट अज्ञात चार वाहन चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे पिता जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसके पिता जयप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने रितेश की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के दुर्घटना, लापरवाही, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरुकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed