{"_id":"64da778c8a61e6568e0ddf87","slug":"case-of-assault-on-seven-and-sc-st-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1610-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात पर मारपीट व एससी-एसटी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात पर मारपीट व एससी-एसटी का केस
Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
-लेडुआ-महुआ में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के लेडुआ-महुआ में महिला के घर में घुसकर मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को सात लोगों पर केस दर्ज किया।
पीड़ित श्यामा देवी पत्नी घनश्याम का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से चार जुलाई की सुबह नौ बजे विपक्षी उसकी जमीन में जबरिया नींव की खुदाई करने लगे। मना करने पर लोग उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध जताने पर उसे जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिए। जान बचाकर वह पट्टीदार कन्हैया के घर में भागी, लेकिन पीछा करते हुए घर में घुस आए। शोर मचाने पर उसे डंडे से मारने-पीटने लगे। पट्टीदार कन्हैया के बीच-बचाव करने पर उसकी जान बच सकी। सूचना मिलने पर पुलिस के आ जाने पर विरोधी घर से भाग गए।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि लेडुआ- महुआ निवासी पंकज, हीरालाल, छोटेलाल, तीरथ, गंगा, बैद्यनाथ समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद