फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case not registered even after one and a half month, appeal to SP

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह बाद भी नहीं दर्ज केस, एसपी से गुहार

Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case not registered even after one and a half month, appeal to SP
बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र के करौंदा गांव में बेटी की शादी के लिए रखा हुआ नगदी व जेवर अज्ञात चोरों ने डेढ़ महीने पूर्व चुरा लिया था। कार्रवाई के लिए वह बखिरा पुलिस चौकी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन वहां उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। उसने बुधवार को एसपी से मिलकर चोरी की घटना में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित श्रवण कुमार पुत्र महंगू प्रसाद निवासी करौंदा ने बताया बेटी की शादी के लिए घर में जेवर खरीदकर रखे हुए थे। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर वह सोने चले गए थे। 2 दिसंबर की रात में बगल में ही स्थित उनके दूसरे मकान का ताला चोरों ने तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे हुए जेवर व पत्नी के गहने व छह हजार नगद चुरा लिए। सुबह ताला टूटा देखकर उसने शोर मचाया। उसने तत्काल डायल 112 पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। बखिरा चौकी इंचार्ज ने मौके पर आकर घटना की जांच पड़ताल करने के बाद जल्द से जल्द घटना के पर्दाफाश का दावा किया था, लेकिन घटना के पर्दाफाश करने के बजाए डेढ़ महीने बीतने के बाद भी अभी तक उसका मुकदमा ही बखिरा पुलिस ने दर्ज नहीं किया। संवादय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed