{"_id":"5dd5842e8ebc3e548e42f678","slug":"case-khalilabad-news-gkp3300796177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
मुंबई से 24 अक्तूबर को पति ने रजिस्टर्ड डाक से भेजा था तीन तलाक का पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा(संतकबीरनगर)। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और मुंबई से रजिस्टर्ड डाक से तलाक का पत्र भेजने के मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केेेस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मौसा की तहरीर पर की।
लेडुआ महुआ गांव निवासी पीड़ित मौसा छोटक हाजी ने बताया साढू़ व साढू़ की पत्नी का निधन होने से उनकी दो बेटियों की परवरिश उन्होंने की। दो साल पूर्व साढू़ की दूसरी बेटी हिना (28) का निकाह छरांछ निवासी मोहम्मद इसरार पुत्र गुलाम अली के साथ किया। निकाह के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज देने में असमर्थता जताने पर पति, सास, देवर उसे मारने पीटने लगे। छह माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को मार पीटकर घर से भगा दिया। इस दौरान बेटी का पति मुंबई से गलत व अश्लील मैसेज भेजता था। इस मानसिक उत्पीड़न से बेटी तनाव ने रहने लगी। 24 अक्टूबर को भेजे रजिस्टर्ड डाक में हिना के पति ने तलाक दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि छोटक हाजी की शिकायत पर इसरार, नबीहुन्निसा, गुलाम अली, मेहनाज बानों, गुलनाज खातून के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक संबंधी कानून के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।