फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case in the case of assault

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में केस

Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case in the case of assault
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मलोरना गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के चकमदारुल्लाह उर्फ मलोरना गांव निवासी दासी देवी ने न्यायालय में दी प्रार्थना पत्र में बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब 10 बजे खेत में घास निकालने गई थीं।
विज्ञापन

उसी समय बगल के खेत में गांव के ही श्रीराम यादव और उनकी पत्नी देवंता देवी भी घास काट रहे थे। दासी देवी का आरोप है कि उनके खेत की मेड़ काट दी गई थी, जिससे खेत का पानी पड़ोसी के खेत में बह रहा था।
विज्ञापन

जब उन्होंने इस बारे में श्रीराम यादव से पूछा तो दोनों नाराज हो गए और उन्हें जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे पति धर्मदास और बेटा धर्मेंद्र ने बीच-बचाव किया। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed