{"_id":"68599051b7881e4f53041de8","slug":"case-filed-against-truck-driver-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134519-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Mon, 23 Jun 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुर्घटना के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित बनभागलपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि 22 जून को दिन में करीब 10:30 बजे के आसपास मगहर दुर्गा मंदिर के पास उनके ससुर कपिलदेव सास मीना देवी निवासी गांव बलुआ थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को लेकर बाइक से जा रहे थे।
उसी दौरान पीछे से तेज गति व लापरवाही पूर्वक ट्रक के चालक ने आकर जोरदार टक्कर मार दी।
भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने कुछ दूर तक बाइक को घसीट दिया। जिससे सास-ससुर को काफी गंभीर चोट आया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़कर मगहर चौकी पर सौंप दिया और घायल सास ससुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां न जाकर दोनों को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।