फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against the then DC MDM, investigation started

Sant Kabir Nagar News: तत्कालीन डीसी एमडीएम पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Fri, 30 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the then DC MDM, investigation started
तत्कालीन डीसी एमडीएम पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

बीएसए को बिना सूचना दिए उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने पर हुई कार्रवाई
डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए ने समाप्त कर दी थी संविदा सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएसए को बिना सूचना दिए उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने के मामले में तत्कालीन जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस यह कार्रवाई बीएसए की तहरीर पर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप चंद जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) संतकबीरनगर के पद पर कार्यरत थे। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। डीएम के अनुमोद पर एक सितंबर को धीरेंद्र प्रताप चंद्र की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके विरुद्ध धीरेंद्र प्रताप चंद्र ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रताप चंद ने 17 दिसंबर को प्रत्यावेदन के माध्यम से उक्त याचिका में 19 अक्तूबर को पारित आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई। इसके अनुपालन के लिए बीएसए विचार कर रहे थे। आरोप है कि 26 दिसंबर को कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। पाया गया उपस्थिति पंजिका के क्रम संख्या 20 में धीरेंद्र प्रताप चंद ने बिना बीएसए को सूचित किए खुद को कर्मचारी (संविदा) मानते हुए 17 दिंसबर से अपना नाम लिखकर हस्ताक्षर कर दिया है। जबकि पंजिका में धीरेंद्र प्रताप चंद का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि धीरेंद्र प्रताप चंद की ओर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का सार्थक संज्ञान नहीं लिया गया। बीएसए ने इसकी सूचना 26 दिसंबर को डीएम को दी। डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप चंद्र पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed