फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against the operator for breaking the government lock of sealed pathology

Sant Kabir Nagar News: सील पैथाेलॉजी का सरकारी ताला तोड़ने पर संचालक पर केस दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the operator for breaking the government lock of sealed pathology
संतकबीरनगर। एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर बिना पंजीकरण चल रहे भारत डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया था।
विज्ञापन

टीम के जाने के बाद संचालक ने सरकारी ताला तोड़कर फिर से सेंटर को संचालित करना शुरू कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ था। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने जांच की तो मामला सहीं निकला। जिसके बाद सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने दुधारा थाने में सेंटर के संचालक पर केस दर्ज कराया है।
बतादें कि मंगलवार को एसडीएम सदर शैलेश दुबे और डिप्टी सीएमओ डॉॅ. शैलेंद्र सिंह की टीम ने सेमरियावां स्थित दो सेंटरों पर छापा मारा था। जहां पर भारत डायग्नोस्टिक सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होते मिला था। इसका कोई भी कागजात संचालक नहीं दिखा पाए थे। जिसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया था। लेकिन टीम के जाते ही संचालक ने सील किया हुआ ताला तोड़कर सेंटर काे फिर से संचालित करने लगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

मामला सीएमओ ने संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कराई तो ताला टूटा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएमओ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ शैलेंद सिंह ने दुधारा थाने में तहरीर देकर कहा है कि भारत डायग्नोस्टिक सेन्टर रायल काम्पलेक्स केशवापुर रोड़ इस्लामाबाद चौराहा सेमरियावां द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर वह और एसडीएम खलीलाबाद के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया। रजिस्ट्रेशन न होने के वावजूद उक्त डायग्नोस्टिक सेन्टर का संचालन अपराधिक कृत्य है। जिसमे भ्रूण लिंग परीक्षण की भी सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर के संचालक राम सागर चौधरी एवं कार्यरत कर्मियों का पता करते हुए इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जाए। ताकि भ्रूण लिंग परीक्षण को रोका जा सके। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर दुधारा पुलिस ने रामसागर चौधरी पर सरकारी ताला तोड़ने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed