{"_id":"6390d6353fea4e74cf220017","slug":"case-filed-against-nine-people-for-beating-laborers-khalilabad-news-gkp460097677","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मजदूरों की पिटाई के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मजदूरों की पिटाई के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मजदूरों की पिटाई के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी हो गए थे नाराज
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार शाम शाहजहांपुर जिले की दो महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद, सात अज्ञात पर छेड़छाड़, मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
शाहजहांपुर जिले के रहने वाली महिला का आरोप है कि मंगलवार शाम दो युवक ईंट भट्टे पर आए और काम करने वाली दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवक लौट गए। थोड़ी देर बाद सात लोगों को लेकर भट्ठे पर पहुंचे। काम करने वाले पुरुष और महिला मजदूरों की आरोपी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे।
आरोप है कि आरोपी करीब एक घंटे तक भट्ठे पर उत्पात मचाते रहे। मजदूर बचाव के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई आया नहीं। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और सात अज्ञात पर छेड़छाड़, बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।