फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against father and two sons on court order

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पिता और दो बेटों पर केस

Wed, 27 Aug 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against father and two sons on court order
बखिरा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पिता व दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में पीड़ित जगदंबिका पाल निवासी रानीपुर का आरोप है कि उसके चाचा दयाराम अपने हिस्से की जमीन में टीनशेड लगा रहे थे।
विज्ञापन

विरोधी ने उसे टीन नहीं लगाने देने के लिए उकसाया था, लेकिन उसने चाचा को टीन लगाने से नहीं रोका। संजय, वीरेन्द्र व राधेश्याम ने 29 मई को उसके चाचा की टीन को उखाड़कर फेंक दिया। 30 मई की रात जब वह अपने मेडिकल स्टोर से दूसरे की स्कूटी से घर पहुंचे तो पहले से ही योजना बनाकर इंतजार कर रहे उक्त आरोपियों ने उसकी स्कूटी को धकेल दिया व लाठी-डंडे से उसे मारने लगे।
विज्ञापन

जान बचाकर वह घर में भगा तो आरोपी भी घर में घुसकर उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिए व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच बचाव में आई मां को भी मारेपीटे। पुलिस के पास जाने पर कार्रवाई न होने से उसे मजबूरन न्यायालय में गुहार लगाने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed