फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against driver in case of death of innocent child

Sant Kabir Nagar News: मासूम की मौत के मामले में चालक पर केस

Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against driver in case of death of innocent child
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को शाम कोनी गांव के पास मार्ग दुर्घटना में हुए आठ वर्षीय मासूम की मौत के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित रंदौली उर्फ मठिया गांव निवासी राहुल ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका लड़का सूर्यांश आठ वर्ष अपने मौसी के घर कोनी 22 सितंबर को गया था। 7 अक्तूबर की शाम 5 बजे अपनी मौसी राधिका के साथ पैदल सड़क के बाएं पटरी पर आगे-आगे चल रहा था। कोनी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आकर वाहन के अज्ञात चालक ने तेज गति से लड़के को ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर व प्राणघातक चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed