फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against three people

बीडीओ समेत तीन पर एससी-एसटी का केस दर्ज

Sun, 07 Mar 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
case file against three people
बीडीओ समेत तीन पर एससी-एसटी का केस दर्ज
विज्ञापन

बेलहर। बेलहर थाने में रविवार को सांथा विकास खंड के अतरी नानकार में एक व्यक्ति के आवास योजना में हीलाहवाली करने पर सांथा बीडीओ रेनू चौधरी समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अतरी नानकार निवासी अमीन ने न्यायालय में प्रतिवाद दाखिल किया था जिसमें यह आरोप लगा था कि उनका नाम आवास योजना से हटाकर अपात्र व्यक्ति को आवास दे दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूछताछ करने पर जातिसूचक गाली देते हुए ब्लॉक से भगा दिया गया। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे आहत व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। इस क्रम में रविवार को बेलहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र पांडेय और बीडीओ रेनू चौधरी के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज किया है। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed