{"_id":"6117c9968ebc3edfa829f280","slug":"case-file-against-rape-khalilabad-news-gkp405551932","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में 15 दिन पूर्व दुधारा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर आरोपी की मां ने बेटे के साथ किशोरी का निकाह करा देने का पीड़ित परिजनों से वादा किया, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गया। किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
किशोरी के बाबा का आरोप है कि 29 जुलाई को शाम पांच बजे उसकी 16 वर्षीय नातिन घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला 23 वर्षीय शहबाज खान उर्फ शैलाब नामक युवक उसके घर में घुस गया और नातिन के साथ दुष्कर्म किया। नातिन के विरोध करने और शोर मचाने पर जानमाल की धमकी दिया। आरोप है कि वह घटना की जानकारी होने पर ही थाने पर शिकायत करने जा रहा था लेकिन आरोपी की मां अपने बेटे की गलती मानी। आरोप है कि आरोपी बेटे का निकाह नातिन से कराने की बात करने लगी। 13 अगस्त तक आरोपी बेटे को बुला कर निकाह कराने का वक्त मांगी। गरीब होने की वजह से उसकी बातों फंस गया। आरोप है कि अब निकाह करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित अपनी नातिन के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दिया और कार्रवाई की मांग की। एसओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शहबाज खान उर्फ शैलाब के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच को भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।