फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against pb girls principal

पीबी गर्ल्स की कार्यवाहक प्रधानाचार्या पर जालसाजी का केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
case file against pb girls principal
पीबी गर्ल्स की कार्यवाहक प्रधानाचार्या पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पर सीएमओ का भी फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
- प्रबंध समिति की ओर से कराई गई जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
अमर उजाला ब्यूूरो
संतकबीरनगर। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद की कार्यवाहक प्रधानाचार्या के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया। प्रबंधक की ओर से यह कार्रवाई कराई गई है। आरोप है कि प्रधानाचार्या ने फर्जी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तैयार कर अवकाश का लाभ लेने की कोशिश की। गठित समिति से कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रबंधक पवन कुमार का आरोप है कि विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अरूंधती 14 अगस्त 2019 से 17 सितंबर 2019 तक विद्यालय में चिकित्सकीय अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर अवकाश पर चली गईं। 18 सितंबर 2019 को विद्यालय में उपस्थित होकर चिकित्सकीय स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संलग्न कर प्रार्थना पत्र स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरूंधती का 35 दिन का चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिनांक व क्रमांक रहित होने से संदेहास्पद होने की वजह से 19 सितंबर को सत्यापन के लिए सीएमओ को भेजा गया। सीएमओ ने 21 सितंबर 2019 को भेेजे गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि प्रस्तुत चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर उनका नहीं है। प्रस्तुत चिकित्सा प्रमाण पत्र कूट रचित है। आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्या अरूंधती के जरिए 35 दिन काम किए बिना ही फर्जी एवं कूट रचित चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तैयार करके सरकारी चिकित्सक एवं सीएमओ संतकबीरनगर का फर्जी हस्ताक्षर स्वयं बनाकर जाली दस्तावेज उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके जरिए धोखाधड़ी एवं षड़यंत्र रचकर चिकित्सावकाश स्वीकृत कराकर सरकारी धन लेने का कुत्सित प्रयास किया गया। विद्यालय प्रबंधक समिति ने इस प्रकरण की प्रारंभिक जांच समिति गठित करके कराई तो अरूंधती के खिलाफ आरोप सही पाए गए। प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्या अरूंधती के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed